{"_id":"65bbd6c7ffb348740f008306","slug":"youths-thrash-a-student-returning-from-school-a-woman-riding-a-scooter-showed-courage-and-saved-herself-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-112946-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कूल से लौट रही छात्रा पर युवकों ने कसी फब्तियां, स्कूटी सवार महिला ने हिम्मत दिखाकर किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कूल से लौट रही छात्रा पर युवकों ने कसी फब्तियां, स्कूटी सवार महिला ने हिम्मत दिखाकर किया बचाव
Thu, 01 Feb 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने फब्तियां कसी। इसी दौरान मौके से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला ने हिम्मत दिखाते हुए युवकों को लताड़ लगाई और समीप मौजूद किसानों को मदद के लिए आवाज लगाई। महिला की हिम्मत और सूझबूझ से आरोपी युवक फरार हो गए। इस मामले की शिकायत झोझूकलां थाने में भी दी गई है। स्कूल प्रधानाचार्य और दो ग्राम पंचायतों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छात्रा गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल से लौट रही थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने छात्रा पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध जताया, लेकिन वह घबरा गई। इतने में ही यहां से गुजर रही स्कूटी सवार महिला हालात समझ गई। उक्त महिला ने युवकों को डांटा और खेतों में काम में जुटे किसानों को आवाज लगाई तो पांचों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी दी गई। ग्रामीणों व प्राचार्य ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए झोझू थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत दी है। यह मामला महिला थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्कूली छात्रा से पूरी जानकारी लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त को भी पहले से ज्यादा बढ़ा दिया गया है। - हवाकौर, एसचएचओ, महिला थाना