फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youth fir rape four lacs

युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर परिजनों से ऐंठे चार लाख, मां-बेटी सहित चार पर केस दर्ज

Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth fir rape four lacs
महिला थाने में दादरी निवासी एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर परिजनों से चार लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। मामले की जांच डीएसपी शमशेर सिंह ने की है और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाने में मां-बेटी सहित चार पर धारा 389, 500,120 बी और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी निवासी एक युवक की फेसबुक पर सोनीपत निवासी एक युवती से दोस्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि गत दिसंबर माह में युवती दादरी पहुंची थी। युवक से मुलाकात के बाद उसने महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस संबंध में दादरी निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद युवक के पिता ने गत 21 नवंबर कसे चरखी दादरी एसपी ऑफिस में एक शिकायत सौंपी। शिकायत में आरोप लगाए गए कि उसके बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती और उसकी मां ने अपने दो साथियों की मदद से उनसे चार लाख रुपये ऐंठे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के पिता ने फोन हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी। मामले की जांच डीएसपी शमशेर सिंह ने की और उनकी जांच में युवक के पिता के आरोप सही पाए गए। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवती दीपिका, उसकी मां मुकेश, प्रिंस और विराट नामक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग कर फंसाने का आरोप
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में युवक के पिता ने बताया था कि उसके बेटे पर मामला दर्ज कराने वाली आरोपी दीपिका अन्य लड़कियों व लड़कों की मदद से फेसबुक और वाट्स एप पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाती है और इसके बाद ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर दर्ज दुष्कर्म का मामला खारिज कर चुकी है पुलिस : प्रवक्ता
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सिटी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत दो महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाने में युवक के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के केस को पुलिस खारिज कर चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी शमशेर सिंह ने की है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed