{"_id":"6ab5718ca2a08e720c0c308a","slug":"in-the-speech-competition-prachi-secured-first-place-renu-second-and-manisha-third-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160764-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान
Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य व एसएचओ।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भाषण प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में निक्की प्रथम, कार्तिक द्वितीय तथा विशाल और जगदीप तृतीय रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ. हेमलता बंसल, डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. स्वीटी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
नशे से दूर रहने और साइबर अपराध से बचने का संदेश
समाजसेवी योगबीर सांगवान ने स्वयंसेवकों को मोबाइल फोन की लत से बचने, पर्यावरण संरक्षण, नशे से दूर रहने और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का आह्वान किया। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें तथा अनजान लिंक, ई-मेल या संदेश पर क्लिक करने से बचें। हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
समाज सेवा से व्यक्तित्व का विकास
प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना के साथ व्यक्तित्व और संस्कारों का विकास करती है। कार्यक्रम के अंत में छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता बंसल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वयंसेवक विकी, विशाल, प्रिंस, कार्तिक, अमन, रजत, भावना, दीक्षा, सलोनी और काकुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने विशेष सहयोग दिया।