फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire breaks out in workshop due to short-circuit

Charkhi Dadri News: शार्ट-सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग

Fri, 25 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in workshop due to short-circuit
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप स्थित एक डेंट-पेंट वर्कशॉप में बीती रात बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में वर्कशॉप में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया व सहायता का आश्वासन दिया। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वर्कशॉप संचालक धर्मबीर मोरवाल और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से डेंट-पेंट का सामान, मशीनें, उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह जल गई। दुकान संचालक धर्मबीर मोरवाल के अनुसार इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रात के समय वर्कशॉप बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। आग ने कुछ ही समय में वर्कशॉप के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हुए और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी तरफ से आग बुझाने के प्रयास किए। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे पूरी तरह काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed