{"_id":"674e19c89e8277ab55036324","slug":"youth-died-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127308-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का चिराग
Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। झज्जर जिले के सेहलंगा के रहने वाले युवक उमरेश (22) की दादरी के महेंद्रगढ़ चौक के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। दादरी शहर थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। दादा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
पुलिस को दिए बयान में मुखत्यार सिंह ने बताया कि उमरेश उसका पोता था। रविवार सुबह वह सेहलंगा से अपनी बुआ के घर चरखी गांव आया था। वहां से सुबह करीब 10 बजे वह बाइक लेकर निकला था। देर रात करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से उमरेश का महेंद्रगढ़ चौक के पास एक्सीडेंट हो गया है और हादसे में उसकी मौत हो गई।
इसके बाद चरखी निवासी रिश्तेदारों ने हादसे की जानकारी उमरेश के दादा को दी। देर रात ही सेहलंगा से परिजन दादरी पहुंचे। वहीं, पुलिस ने उमरेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया।