{"_id":"6af614fc94a487c5d00dd6d6","slug":"man-swindled-out-of-rs-22-lakh-through-a-trading-scam-on-telegram-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162865-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 22 लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपियों ने पीड़ित को एक एप डाउनलोड करवाकर निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाया। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने ट्रेडिंग जारी रखने की शर्त रखकर पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया।
स्टेडियम रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपक यादव ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दीपक को 18 सितंबर को टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग करने का संदेश मिला था। उसने लिंक पर क्लिक कर एक ग्रुप ज्वाइन किया और फिर एक एप्लीकेशन डाउनलोड की। 19 सितंबर को उसने पहली ट्रेडिंग के लिए 11 हजार रुपये ट्रांसफर किए। एप के पोर्टफोलियो में उसकी रकम बढ़कर करीब 18 हजार रुपये दिखाई गई। इसके बाद आरोपियों ने लगातार ट्रेडिंग करने पर ही पैसे वापस मिलने की शर्त रखी। दीपक ने 20 से 25 सितंबर के बीच कई किस्तों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए। इनमें 2.17 लाख रुपये से अधिक और 1.75 लाख रुपये के कई ट्रांजेक्शन शामिल थे। उसने चेक के माध्यम से हस्तो ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट के नाम पर 11,39,118 रुपये भी जमा करवाए। इस तरह 19 से 25 सितंबर के बीच उसने कुल 22 लाख रुपये निवेश के नाम पर आरोपियों को भेज दिए।
ठगी का तरीका
ठगों ने दीपक को पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। उन्होंने उसे एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करने को कहा। एप पर निवेश की गई रकम पर बढ़ा हुआ मुनाफा दिखाया गया। यह मुनाफा केवल पोर्टफोलियो में ही दिखता था वास्तविक नहीं था। पैसे वापस मांगने पर ठगों ने ट्रेडिंग जारी रखने का दबाव बनाया और रकम लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
दीपक यादव की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।