{"_id":"62ab7af81ac3f90a275bcc6f","slug":"youth-did-road-jam-in-protest-against-agneepath-scheme-charkhidadri-news-hsr634448231","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने किया रोड जाम
विज्ञापन
चरखी दादरी। सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई अग्निपथ योजना का दादरी जिले के युवाओं ने वीरवार को विरोध करते हुए जमकर बवाल काटा। आक्रोशित युवाओं ने साढ़े तीन घंटे तक बस स्टैंड रोड जा रखा। एसडीएम अनिल यादव और डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह के समझाने के बाद भी युवा सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। बाद में आपसी सहमति बनने के बाद उन्होंने रोड से जाम हटाया और लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये पुरानी प्रक्रिया अनुसार ही सेना भर्ती करने की मांग की गई।
केंद्र सरकार की योजना के विरोध में वीरवार सुबह करीब नौ बजे युवा बस स्टैंड के गेट के पास एकत्र हुए। 9:20 पर युवाओं ने बस स्टैंड रोड को एक साथ दोनों तरफ जाम कर दिया। सड़क जाम करते ही सिटी थाना प्रभारी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं से बातचीत कर उनकी मांग जानी और उसके बाद रोड से हटने की बात कहते हुए अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का सुझाव दिया। युवाओं ने इसे मानने से इंकार कर दिया। करीब साढ़े दस बजे एसडीएम अनिल यादव और डीएसपी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
एसडीएम और डीएसपी दोनों ने युवाओं से बात की तो उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध किया।
करीब साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारियों का एक गुट लघु सचिवालय पहुंच गया। जबकि दूसरा गुट दोपहर 12:45 पर सड़क से हटा और उसके बाद ही बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई। लघु सचिवालय पहुंचकर दोनों प्रदर्शनकारी गुटों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले रोड जाम रहने के चलते डिपो से बसों का संचालन नहीं हो पाया, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
- प्रत्याशी का प्रचार कर रहे ई-रिक्शा पर निकाला गुस्सा
बस स्टैंड गेट के सामने रोड जाम कर बैठे युवाओं के पास से निकाय चुनाव में चेयरमैन प्रत्याशी के प्रचार में लगी ई-रिक्शा पर युवाओं ने गुस्सा निकाला। उन्होंने ई-रिक्शा के तीनों तरफ लगे प्रत्याशी के होर्डिंग्स फाड़ दिए। ई-रिक्शा चालक ने जैसे-तैसे मौके से खिसकर अपना पीछा छुड़ाया।