{"_id":"67c09cbcc7a6536c860fd126","slug":"youth-arrested-with-invalid-weapon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132469-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध हथियार दिलाने के आरोपी को सीआईए ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध हथियार दिलाने के आरोपी को सीआईए ने दबोचा
विज्ञापन
फोटो 17
जेल जाने से पहले पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार मुहैया कराने का आरोपी साहिल। स्रोत : विभाग
::::::::::::::::
- भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, चरखी निवासी युवक को मुहैया कराया था हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चरखी निवासी युवक को अवैध हथियार दिलाने के आरोपी को दादरी सीआईए ने दबोचा है। आरोपी साहिल भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी साहिल ने चरखी निवासी प्रदीप उर्फ पिल्लू को अवैध हथियार मुहैया कराया था।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 10 जून 2024 को सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए चरखी गांव में मौजूद थी। उस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लिए चरखी बस अड्डा पर खड़ा हुआ है और वह कोई भी संज्ञेय अपराध कर सकता है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक की तलाशी ली तो जेब से एक पिस्टल बरामद हुई। खोलकर चेक करने पर इसमें मैगजीन मिली जिसमें दो कारतूस लोड थे। सीआईए टीम ने आरोपी चरखी निवासी प्रदीप उर्फ पिल्लू को दबोचा और सदर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि प्रदीप उर्फ पिल्लू को अवैध हथियार भिवानी निवासी साहिल ने मुहैया कराया था। सीआईए टीम ने हेड कांस्टेबल अमित की अगुवाई में अवैध हथियार मुहैया कराने वाले साहिल को भी दबोच कर जेल भेज दिया।