फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   youngster stabbed

वाल्मीकि बस्ती : नहीं थम रहा दो गुटों में खूनी संघर्ष, अब किशोर पर चाकुओं से किए वार

Sat, 02 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
youngster stabbed
दादरी नागरिक अस्पताल में लाया गया घायल अनिकेत। संवाद
फोटो 09
विज्ञापन

दादरी नागरिक अस्पताल में लाया गया घायल अनिकेत। संवाद
- बाइक पर सवार होकर मां को दवा दिलाने जा रहा था अनिकेत, बधवाना गेट के पास किया गया जानलेवा हमला
- रोहतक पीजीआई में घायल का चल रहा उपचार, 20 जुलाई को खूनी रंजिश की भेंट चढ़ा था युवक साहिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती निवासी दो गुटों में चल रहा खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी रंजिश में शनिवार शाम एक किशोर पर चाकुओं से हमला किया गया। उस वक्त वह बाइक पर सवार होकर मां को दवा दिलाने जा रहा था। घायल साढ़े 17 वर्षीय अनिकेत का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
वाल्मीकि बस्ती में दो गुटों में पिछले लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है। इसमें जानलेवा हमले समेत हत्या भी हो चुकी है। गत 20 जुलाई को भी एनएच-334 बी पर दोनों पक्ष भिड़ गए थे। इसमें साहिल नामक युवक की जान गई थी। वहीं, मुख्यमार्ग पर साहिल को पुलिस के सामने डंडों से पीटने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस की किरकिरी भी हुई। हालांकि, मामले में दर्ज दो एफआईआर के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया था। बावजूद इसके दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष नहीं थम रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वाल्मीकि नगर निवासी अनिकेत अपनी मां काे दवा दिलाने जा रहा था। उसी दौरान तीन युवकों ने उसे बधवाना गेट के पास रोक लिया। इसके बाद झगड़ा करने लगे। उसी दौरान उसके पेट व पैरों पर चाकुओं से वार किए गए। इनमें अनिकेत घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ, सिटी पुलिस थाना सन्नी कुमार ने बताया कि अभी घायल अनिकेत के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। जल्द ही उसके बयान दर्ज कर लिए जाएंगे। हमलावरों को काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


- पुलिस टीम लेकर पहुंची अस्पताल
जानलेवा हमले के बाद डायल 112 टीम घायल अनिकेत को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। गहरे घावों के चलते यहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल, वह वहां उपचाराधीन है। उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed