फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhavdeep Dala becomes CISF Assistant Commandant after clearing UPSC

Charkhi Dadri News: यूपीएससी उत्तीर्ण कर भवदीप डाला बने सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट

Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bhavdeep Dala becomes CISF Assistant Commandant after clearing UPSC
सहायक कमांडेंट भवदीप डाला को पासिंग आउट परेड में बैज लगाते सैन्य अधिकारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव मंदोली निवासी भवदीप डाला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में संचालित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने पासिंग आउट परेड में राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय के राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी सीमा के पति भवदीप डाला ने प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर उपलब्धि हासिल की है। यूपीएससी की ओर से 12 दिसंबर को घोषित नतीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके उपरांत उन्होंने हैदराबाद में आयोजित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और 17 सितंबर को आयोजित पासिंग आउट परेड में सहायक कमांडेंट के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

भवदीप डाला के पिता सूरजभान डाला और माता शर्मिला देवी ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार, गांव एवं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। भवदीप की सफलता से गांव मंदोली सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अशोक कुमार, रणबीर सिंह, सतीश, बिजेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed