फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Awareness camps for youth, new entrepreneurs, and industrial units to be held starting September 28

Charkhi Dadri News: युवाओं, नव-उद्यमियों और औद्योगिक इकाइयों के लिए 28 सितंबर से लगेंगे जागरूकता कैंप

Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Awareness camps for youth, new entrepreneurs, and industrial units to be held starting September 28
चरखी दादरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में युवाओं, नव-उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला उद्योग एवं जिला एमएसएमई विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों में स्टार्टअप और एमएसएमई पर आधारित विशेष जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेंगे जागरूकता कैंप
28 सितंबर को शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय आईटीआई, रावलधी (पुरुष), 30 सितंबर को राजकीय आईटीआई रावलधी (महिला), 8 अक्तूबर को इंडस्ट्रियल एसोसिएशंस, चरखी दादरी में सेवा संकल्प एवं एमएसएमई के सहयोग से, 12 अक्तूबर को राजकीय आईटीआई कलाली-बलाली और 15 अक्तूबर को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, छपार में जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और नव-उद्यमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने स्वरोजगार और उद्योग को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed