{"_id":"65637fd636f9a0442b0dff56","slug":"x-ray-machine-installed-in-gopi-and-jhojhu-kalan-chc-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9857-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोपी और झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे मशीन हुई इंस्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोपी और झोझूकलां सीएचसी में एक्स-रे मशीन हुई इंस्टॉल
विज्ञापन
डिजिटल एक्स-रे मशीन।
चरखी दादरी। जिले के झोझूकलां और गोपी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में 5 दिसंबर तक एक्स-रे सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से दोनों स्वास्थ्य केंद्र में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन इंस्टॉल करवा दी गई हैं। हालांकि फिलहाल सप्ताह में एक या दो दिन ही ये सेवा मरीजाें को मुहैया करवाई जााएगी। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि रेडियोग्राफर की तैनाती होते ही सेवा सप्ताह के सभी वर्किंग दिवस पर शुरू दी जाएगी।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे सीधे तौर पर करीब तीनों सीएचसी के अधीन आने वाले तीन लाख लोगों को फायदा होगा। इस योजना को धरातल पर परवान चढ़ाने के लिए विभाग की ओर से डिजिटल एक्स-रे मशीन का ऑर्डर दिया गया था।
दो मशीनों को गोपी और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कक्ष में विभाग स्थापित करवा चुका है। एक्स-रे सुविधा शुरू करने की अन्य औपचारिकताएं विभाग की ओर से की जा रही हैं जो आगामी एक सप्ताह में पूरी हो जाएंगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 5 दिसंबर से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, जिले के तीनों सीएचसी पर लंबे समय से एक्स-रे सुविधा बंद है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सीएचसी के अधीन आने वाले गांवों के लोग एक्स-रे के लिए लंबी दूरी तय कर सिविल अस्पताल आने को विवश हैं। इसके चलते उन्हें शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इन्हीं पहलुओं को देखते हुए विभाग तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की थी।
- 15 से 40 किलोमीटर की दूरी नहीं करनी पड़ेगी तय
बौंदकलां सीएचसी से दादरी सिविल अस्पताल की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। इसी प्रकार झोझूकलां सीएचसी से सिविल अस्पताल की दूरी 15 और गोपी सीएचसी से दादरी सिविल अस्पताल की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे सुविधा न होने से मरीजों को सिविल अस्पताल की भागदौड़ करनी पड़ रही है। एक्स-रे सुविधा शुरू होने के बाद ये झंझट खत्म होगा।
- सिविल अस्पताल का कम होगा वर्कलोड, जल्दी आएगी मरीजों का नंबर
जिले में सिविल अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सीएचसी और 12 पीएचसी समेत 17 स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में एक्स-रे सुविधा शुरू है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मरीज पूर्णतया सिविल अस्पताल पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां वर्कलोड रहता है। प्रतिदिन करीब 150 से अधिक एक्स-रे सिविल अस्पताल में होते हैं और सीएचसी में ये सुविधा शुरू होने के बाद यहां का वर्कलोड काफी कम होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डिजिटल एक्स-रे मशीन दो सीएचसी में इंस्टॉल कर दी गई हैं। यहां एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विभाग की योजना है कि 5 दिसंबर तक दोनों जगह एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाए।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी