फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   World Boxing Championship, Dadri Hemant Sangwan creates history by winning gold medal

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: दादरी के हेमंत सांगवान ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, फाइनल बाउट में 4-1 रहा स्कोर

Sun, 03 Nov 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 03 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

हेमंत के कोच हितेश देशवाल और मुख्य कोच विजय शर्मा के मार्गदर्शन में यह उनकी आठवीं महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमंत के स्वदेश लौटने का कार्यक्रम मंगलवार का है, और उनकी इस ऐतिहासिक जीत से उनके परिजनों और गांव में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
World Boxing Championship, Dadri Hemant Sangwan creates history by winning gold medal
मुक्केबाज हेमंत सांगवान - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव खेड़ी बूरा के युवा मुक्केबाज हेमंत सांगवान ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। हेमंत ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल बाउट में 4-1 के स्कोर से जीत हासिल की। यह बाउट रविवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे समाप्त हुई, जिसमें रेफरी ने हेमंत को विजेता घोषित करते हुए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

हेमंत ने इस चैंपियनशिप में अंडर-19 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी जीत की यात्रा 28 अक्टूबर से शुरू हुई, जब उन्होंने इटली के एक मुक्केबाज को एकतरफा मात दी। इसके बाद उन्होंने कोरिया के खिलाड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के मुक्केबाज के खिलाफ अपने पंचों का शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी।

विज्ञापन


हेमंत के कोच हितेश देशवाल और मुख्य कोच विजय शर्मा के मार्गदर्शन में यह उनकी आठवीं महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमंत के स्वदेश लौटने का कार्यक्रम मंगलवार का है, और उनकी इस ऐतिहासिक जीत से उनके परिजनों और गांव में जश्न का माहौल है। हेमंत की इस कामयाबी ने भारत का नाम एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चमकाया है और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed