{"_id":"69cebd6d7959e9b2640f5d17","slug":"work-on-the-new-disposal-system-at-delhi-road-stp-is-complete-trials-to-begin-soon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153442-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिल्ली रोड एसटीपी पर नए डिस्पोजल सिस्टम का कार्य पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिल्ली रोड एसटीपी पर नए डिस्पोजल सिस्टम का कार्य पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल
Fri, 03 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसटीपी पर बनाए जा रहे डिस्पोजल सिस्टम का दौरा करते चेयरमैन बक्शीराम सैनी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर बनाए जा रहे नए डिस्पोजल सिस्टम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब अगले 15 दिन बाद नए डिस्पोजल सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल सफल रहने के बाद इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एसटीपी पर बने नए डिस्पोजल सिस्टम का संचालन शुरू होने से शहर में सीवरेज व्यवस्था का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। वहीं एसटीपी के साथ लगते खेतों में होने वाली जलभराव की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
वीरवार को दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने एसटीपी का दौरा कर कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पार्षद विनोद वाल्मीकि सहित जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि दादरी के दिल्ली रोड स्थित एसटीपी से दूषित पानी को उपचारित कर ड्रेन नंबर आठ तक पाइपलाइन के माध्यम से भेजा जाता है। पिछले काफी समय से प्लांट की क्षमता कम होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। जिसके चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इसी के समाधान को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने एसटीपी में करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये की लागत से नए डिस्पोजल सिस्टम का निर्माण करवाया।
नप चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि नए डिस्पोजल सिस्टम का संचालन शुरू होने से शहर में दूषित जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो आदि समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।