फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Women's College

Charkhi Dadri News: छात्राओं के लिए ई-पुस्तकालय और शौचालय निर्माण के लिए दिया 70 लाख का सहयोग

Thu, 14 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Women's College
झोझूकलां। कस्बे के महिला कॉलेज में आईक्यूएसी सेल, फिट फ्यूचर मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल, सिलगर चाइल्ड अस्पताल व समाज सेवा समिति ने सेहत ही संपत्ति है विषय पर कार्यशाला व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसौला, कालूवाला कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी अनिल कुमार सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इन्होंने छात्राओं के लिए ई-पुस्तकालय व शौचालय के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये संस्थान को दान दिए।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. प्रिया सिंह ने छात्राओं को महिलाओं की समस्याओं से अवगत करवाया और समाधान की जानकारी दी। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप ने हृदय संबंधी बीमारियों की जानकारी दी। शिविर में चिकित्सकों ने 125 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

सोमवीर घसौला ने छात्राओं ने कहा कि स्वास्थ्य ही संपत्ति है। स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल जीवन के अभिन्न अंग हैं। एक शिक्षित लड़की दो परिवारों का आधार होती है। आईक्यूएसी सेल संयोजिका डॉ. शर्मिला कुमारी ने मंच संचालन किया। इस दौरान प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मवीर सिंह सांगवान, कोषाध्यक्ष मांगे राम, डॉ. सुमित्रा कुमारी, डॉ. रीना देवी, अत्तर सरपंच बलाली, लक्ष्मीनारायाण, सुरेश पहलवान, राजपाल ठेकेदार, शांतिस्वरूप पटवारी, सुरेश फौजी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed