{"_id":"61ba34304335ac7bff3c1553","slug":"women-candidates-should-not-face-any-problem-in-htet-exam-dc-charkhidadri-news-hsr619498595","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को ना हो परेशानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को ना हो परेशानी : डीसी
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी दादरी के 10 परीक्षा केंद्रों में 18 और 19 दिसंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई जाएगी, जिसमें 6 हजार 78 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए इनके आसपास दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में एचटेट परीक्षा के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बात कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। हरेक सेंटर पर जो स्टाफ लगाया जाएगा, उनके बाकायदा आईडी कार्ड बनेंगे और परीक्षा के दिन उनमें कोई फेरबदल नहीं होगा। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा बोर्ड इस प्रकार की व्यवस्था करे कि सेंटर में बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने व सामान आदि की जांच करवाने में महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार की तकलीफ ना होने पाए।
उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल इस परीक्षा के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे और एसडीएम दादरी को परीक्षा का प्रभारी बनाया गया है। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि खजाना कार्यालय से सेंटर तक पेपर लाने और कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त अधिकारी सावधान रहकर अपना कार्य करें। इस दौरान पुलिस सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
------
कहां-कहां बने हैं परीक्षा केंद्र -
दादरी एसडीएम ने कहा कि जनता कालेज मेें दो और एपीजे कॉलेज, डीआरके स्कूल, ग्रीन मीडोज, बेस मॉडल, आरईडी, राजकीय कन्या विद्यालय दादरी, केएन स्कूल, जीआरवी मॉडल स्कूल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल व शिक्षा बोर्ड के अधीक्षक राकेश कुमार ने परीक्षा संचालन व आवश्यक प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीएसपी बली सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरदमन सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी कुलदीप फौगाट, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव, प्रीतम फौगाट, सुरेश सांगवान, अरविंद सती, नीरज गर्ग, विपिन कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर सिंह दांगी, आईटीआई प्राचार्य अजय खोखर, अजय कौशिक, शशि भारद्वाज, योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-------
ये रहेगा शेड्यूल -
उपायुक्त ने कहा कि 18 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक पीजीटी लेवल की परीक्षा होगी, जिसमें 2322 परीक्षार्थी बैठेंगे। रविवार 19 दिसंबर को सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक टीजीटी स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसमें 2447 परीक्षार्थी होंगे। इसी दिन दोपहर बाद तीन से साढ़े पांच बजे तक प्राइमरी लेवल का टेस्ट होगा, जिसमें 1309 उम्मीदवार होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवार को कम से कम एक घंटा पहले सेंटर में आना होगा। परीक्षार्थी को सुबह के समय 7:50 से दोपहर में 12:50 के बाद परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी टेस्ट समाप्त होने से पहले सेंटर से बाहर नहीं आ सकेगा।