{"_id":"636006e24577ad47a15b5c63","slug":"woman-killed-nephew-injured-in-car-truck-collision-charkhidadri-news-hsr6459069182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉले की टक्कर से बग्गी सवार महिला की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉले की टक्कर से बग्गी सवार महिला की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-बाढड़ा मुख्यमार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बग्गी सवार युवक घायल हो गया जबकि उसकी मौसी की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह रोहतक पीजीआई में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने हादसे में घायल युवक के बयान पर आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में बिरही कलां निवासी नरेश ने बताया कि रविवार शाम वो अपनी मौसी मल्ली के साथ बग्गी में सवार होकर खेत से अपने घर आ रहा था। जब वो पांडवान मोड़ के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में वो उछलकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरा जबकि उसकी मौसी मल्ली (61) ट्रॉले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। नरेश ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया जबकि राहगीरों ने उन दोनों को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।
वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद चिकित्सकों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने मल्ली को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल नरेश का वहां उपचार चल रहा है। देर शाम ही सदर थाना पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंचकर मल्ली के शव को अपने कब्जे में ले लिया और सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
नरेश के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को हम गिरफ्तार कर लेंगे।
-सुरेश कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना