फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   wine shop

सील किए शराब के ठेके से शराब की बोतलें चोरी

Mon, 30 Mar 2020 05:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
wine shop
आबकारी एवं काराधान विभाग द्वारा गांव गोपालवास में सील किए गए शराब ठेके से चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब की बोतलें चोरी कर लीं। आरोपी छत पर लगी टीन शेड तोड़कर ठेके के अंदर घुसे और शराब उठा ले गए। ठेकेदार के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। झोझू खुर्द निवासी ठेकेदार नरेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीती 28 मार्च को बंदी के बावजूद गोपालवास शराब ठेके से लुकेछिपे ढंग से शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर आबकारी विभाग एवं पुलिस ने ठेके को सील कर दिया था। इसके अलावा ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी अवधेश को गिरफ्तार भी किया था। सोमवार को झोझू खुर्द निवासी ठेकेदार नरेश ने बताया कि बीती रात शराब की दुकान की टीन शेड तोड़कर चोरों ने 274 बेेतल देशी, 97 बोतल अंग्रेजी व 19 बियर के कैन चोरी कर ले गए। पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ठेके से सील हटाई और अंदर जाकर देखा तो सील की गई शराब की बोतलें नहीं मिलीं। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed