फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   wine

पिकअप से 128 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
wine
पुलिस ने पिकअप से 128 पेटी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिरही कलां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात झोझूकलां थाना पुलिस ने मैहड़ा मोड़ के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस को एक पिकअप आती दिखाई दी। पिकअप को रुकवाकर जांच की गई तो उसमें शराब की पेटियां लदी मिलीं। पिकअप सवार लोगों ने शराब का परमिट और लाइसेंस मांगा गया तो वो पेश नहीं कर पाए। इसके तुरंत बाद पुलिस ने पिकअप सहित शराब को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर पिकअप में देशी शराब की 128 पेटियां मिलीं। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों में से एक ने अपना नाम बिरही कलां निवासी जयबीर जबकि दूसरे ने अशोक बताया। दोनों के खिलाफ झोझूकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed