फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   White disease outbreak in mustard crop, farmers submitted memorandum

Charkhi Dadri News: सरसों की फसल में बना श्वेत रोग का प्रकोप, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jan 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 30 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
White disease outbreak in mustard crop, farmers submitted memorandum
बाढड़ा में तहसीलदार अनिल कुमार को ज्ञापन सौपते हुए भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा। सर छोटूराम किसान भवन में मंगलवार को भाकियू की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की। बैठक में सरसों की फसल में श्वेत रोग व गेहूं में जड़ गलन रोग से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इसे लेकर किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि पिछले करीब एक माह से धुंध व सर्दी के कारण किसानों की सरसों की फसल खराब हो गई है इससे सरसों के पौधे पर श्वेत पाउडर जमने लगा है। पौधे के तने भी मुड़ने लगे हैं। किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों से बिजली बिलों पर अनाप-शनाप सरचार्ज लगाया जा रहा है जिसे जल्द बंद किया जाए और बिजली बिलों में सुधार किया जाए। सहकारी समितियों द्वारा लिए जा रहे ब्याज को खत्म किया जाए। सरकार को एमएसपी कानून बनाना चाहिए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इस मौके पर पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, ओमप्रकाश,रामअवतार, कमल सिंह, ब्रहमपाल बाढड़ा, भूप सिंह दलाल, प्रताप, धर्मपाल शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed