{"_id":"6939cc66e37e4b10b40e0f6a","slug":"when-the-dro-reached-the-tehsildars-office-the-people-sitting-on-the-dharna-raised-slogans-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-148661-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीआरओ के तहसीलदार कार्यालय में पहुंचने पर धरने पर बैठे लोगों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीआरओ के तहसीलदार कार्यालय में पहुंचने पर धरने पर बैठे लोगों ने की नारेबाजी
Thu, 11 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में नारेबाजी करते संगठनोंं के लोग।
- फोटो : 1
बाढड़ा। तहसीलदार की तैनाती न करने पर धरना बुधवार को भी जारी रहा। तहसीलदार के कार्यालय में डीआरओ के पहुंचने पर धरने पर बैठे लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विजय पंचगावा ने प्रदेश के राजस्व मंत्री विपुल गोयल से फोन पर बातचीत की। विजय ने स्थायी तौर पर तहसीलदार की तैनाती करवाने की मांग की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीव श्योराण व भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने धरना की अध्यक्षता की। किसान नेता हरपाल ने कहा कि तहसीलदार का चार्ज जिला राजस्व अधिकारी को दिया गया है जो उचित नहीं है। चार माह से भूमि रजिस्ट्री, प्रमाणपत्र व अन्य कार्य के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
संजीव श्योराण ने कहा कि डीआरओ को तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार देकर उनको परेशान और किया जा रहा है। जिला प्रशासन बाढड़ा उपमंडल के साथ हर मामले में सौतेला व्यवहार कर रहा है। बार-बार अपील के बावजूद लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दो बार उपायुक्त व एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद भी तहसीलदार की स्थायी तैनाती नहीं हो सकी है। अब लोगों के सामने धरना देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। दोपहर के समय डीआरओ के तहसीलदार कार्यालय में पहुंचने पर धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी की। इस मौके पर भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, अधिवक्ता अनिल मान, अशोक श्योराण, नंबरदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजबीर हंसावास, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, करण सिंह, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
दादरी जिले को मिलेगा तहसीलदार, सीएमओ से प्रशासनिक स्वीकृति मिली
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि किसानों की तहसीलदार की नियुक्ति व बकाया मुआवजे की मांग जायज हैं, वे उनकी मांगों के समाधान के लिए जुटे हुए हैं। पिछले सप्ताह ही उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी व प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सारी स्थिति से अवगत करवा दिया है। जल्द ही नए तहसीलदार की तैनाती होगी। तहसीलदार की सीएमओ से व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है इसलिए किसान धैर्य बरतें, सरकार उनके साथ है। जल्द ही आमजन की मांग पूरी होगी।