{"_id":"68ac9cbee69318c9fa0726e7","slug":"weather-is-pleasant-due-to-rain-relief-from-humidity-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143423-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश से मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश से मौसम सुहावना, उमस से मिली राहत
Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान बस स्टैंड रोड से छाता लेकर गुजरती महिलाएं।
चरखी दादरी। रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में मामूली गिरावट के साथ मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 87 प्रतिशत रही।
बारिश का असर न सिर्फ मौसम पर, बल्कि कृषि पर भी सकारात्मक पड़ा है। बाजरा, धान और अन्य खरीफ फसलों को इससे अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पानी जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें सामने आने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के चलते कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले तीन से चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।