फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water will be released into the canals from Main Khubdu Head

Charkhi Dadri News: मेन खुबडू हेड से 21 को छोड़ा जाएगा नहरों में पानी

Mon, 19 Feb 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Water will be released into the canals from Main Khubdu Head
चरखी दादरी। गेहूं आदि फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को नहरी पानी की जरूरत है। जलघरों में भी पानी भरा जाना है। इसके लिए जिले को कम से कम 900 क्यूसेक पानी की जरूरत है। तभी सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में संभव हो सकेगी। इसीलिए जिले की नहरों में 21 फरवरी को मेन खुबडू हेड से करीब 850 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। अगले दिन 22 फरवरी को यह पानी दादरी की मेन लोहारू नहर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

जिले के एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। जिले में 1.60 लाख एकड़ में सरसों और एक लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है। गेहूं में तीसरी सिंचाई की जरूरत है। पहली और दूसरी सिंचाई की पूर्ति 28 से 29 नवंबर 23, एक और दो फरवरी को हुई बारिश से हो गई थी।
विज्ञापन

जिले के 167 गांवों में जलघरों के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सभी जलघर नहरों से ही भरे जाते हैं। इस बार रबी की फसलों की कहीं तीसरी और कहीं चौथी सिंचाई के लिए किसानों को नहरी पानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल शहर और गांवों के जलघरों में पानी डालने की सख्त जरूरत है। शहर के अलावा गांव घसोला, मंदोला, कलियाणा, जावा, चांगरोड, दातोली, ढाणी फौगाट, चिड़िया, पांडवान, जावा, पालड़ी, मिसरी, बौंद कलां, अचीना, रानीला, इमलोटा, चरखी, पैंतावास, झोझूकलां मंदोला, घिकाड़ा, सांवड़, सांजरवास आदि जलघरों में नहरों से ही पानी भरा जाना है।

- पंप और मोटरों को किया जा रहा दुरुस्त
नहर से पानी उठाने के लिए जलघरों के पंप और मोटरों आदि को सुधारा जा रहा है। कई पंपों की उठान क्षमता कम होने की वजह से इनकी मरम्मत जरूरी है। पिछले चार माह से नहरी पानी की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। हेड से बिल्कुल साफ पानी आता है। इससे जलघरों में भी पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है।



सिंचाई के लिए भी नहरी पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पर्याप्त मात्रा में पानी मंगवाया जाएगा। जलघरों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। - कमल सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed