फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   water problam

बीस फीसदी शहरी क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहा ट्यूबवेल का पानी, विभाग भेजेगा टैंकर

Wed, 17 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
water problam
फोटो 28 शहर में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चंपापुरी जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक सूखने के चलते जन स्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल मिक्स पानी शहर में सप्लाई कर रहा है। लेकिन उसके बावजूद शहर के करीब 20 प्रतिशत क्षेत्र में सप्लाई नहीं हो पा रही। इसके चलते अब विभाग ने ऐसी कॉलोनियों में पानी के टैंकर भेजने की प्लान तैयार की है। सोमवार से विभाग ने टैंकर भेजने शुरू कर दिए हैं और दो दिन में विभाग 50 टैंकर शहर में भेज चुका है। बुधवार दोपहर बाद तक जिले की नहरों में पानी पहुंचने की उम्मीद है और इसके बाद ही जलघरों के खाली टैंकों को भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर के जलघरों की स्टोरेज क्षमता कम पड़ रही है। चंपापुरी जलघर से 60 फीसदी शहर को जबकि रामनगर जलघर से 40 फीसदी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। चंपापुरी जलघर के चारों वाटर स्टोरेज टैंक बीते तीन दिनों से सूखे पड़े हैं और इसके चलते विभाग ने ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई शहर में शुरू कर दी है। विभाग के लिए ट्यूबवेल का पानी घरों में पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में ट्यूबवेल का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है और इसके चलते करीब 20 हजार की आबादी को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का भी माननी है कि सप्लाई में दिए जाने वाला ट्यूबवेल का पानी पीने के लायक नहीं है। इसमें टीडीएस की मात्रा अधिक है और लोग इसे घरेलू कामों में प्रयोग कर सके इसके लिए सप्लाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के पास बीस फीसदी क्षेत्र में सप्लाई न होने की रिपोर्ट भी पहुंची है। इन कॉलोनियों को चयनित कर विभाग ने टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। सोमवार और मंगलवार को करीब पचास टैंकर इन कॉलोनियों में भेजे गए हैं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। जिन कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराया हुआ है वहां के लोग हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं। एक्सईएन पीके बंसल ने बताया कि बुधवार तक नहरी पानी पहुंच जाएगा और इसके बाद जलघरों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चंपापुरी जलघर से जुड़े शहर के हिस्से में पेयजल संकट गहराया है जबकि रामनगर जलघर से जुड़ी कॉलोनियों में नियमित पेयजल सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नहरी टर्न 15 दिन की होती है और चंपापुरी जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक 13 दिन में भर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में नहीं हो पा रही सप्लाई
विभाग 40 फीसदी शहर में ट्यूबवेल के पानी की और 40 फीसदी में नहरी पानी की सप्लाई कर रहा है। वहीं, बीस प्रतिशत कॉलोनियां ऐसी हैं जहां सप्लाई पहुंच ही नहीं पा रही। ज्यादातर कॉलोनियां पुराने शहर की हैं। इनमें काठमंडी, सुभाष चौक, हरा चौक, खटीकान मोहल्ला, प्रेम नगर, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, चंपापुरी आदि कॉलोनियां शामिल हैं।

94679-66266 पर करें व्हाट्स अप, पहुंचेगा टैंकर
लोगों की सहूलियतों को देखते हुए जन स्वास्थ्य एक्सईएन ने अपना नंबर जारी किया है। एक्सईएन ने बताया कि अगर किसी कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया हुआ है तो वहां के बाशिंदे 94679-66266 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं। इसके एक घंटे कं अंदर वहां विभाग पानी का टैंकर भेज देगा और लोग पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी भर सकेंगे।
20 फीसदी शहर में ट्यूबवेल मिक्स पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही। इन कॉलोनियों में हम पानी के टैंकर भेजेंगे। इसके लिए लोगों का हमें सूचना देनी होगी।
पीके बंसल, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed