फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers of Gothra submitted memorandum to CTM and MLA for compensation

Charkhi Dadri News: मुआवजे के लिए गोठड़ा के ग्रामीणों ने सीटीएम और विधायक को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Gothra submitted memorandum to CTM and MLA for compensation
सीटीएम को ज्ञापन सौंपने आए गोठड़ा के ग्रामीण।
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा में बिजली तार टूटने से पराली और बाजरा की पुलियों में लगी आग घटना के संबंध में ग्रामीणों ने सोमवार को सीटीएम व विधायक को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं, लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बिजली विभाग के खिलाफ सदर पुलिस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

दरअसल, सुबह 11 बजे पीड़ित संजय ग्रामीण सतबीर, सुशील कुमार, कंवरपाल, प्रवीन, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, अशोक, मनीष आदि के साथ लघु सचिवालय पहुंचा। इसके बाद डीसी की अनुपस्थिति में उन्होंने सीटीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही घटना के बारे में सभी को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों ने सुबह बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास को भी घटना के बारे में अवगत कराया और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। विधायक ने बिजली विभाग भिवानी में अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें जल्द तार ठीक करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सायं साढ़े 3 बजे गोठड़ा गांव में बिजली के तार टूटने पर चार गांवों की करीब 250 एकड़ जमीन से लाई गई पराली और बाजरे की पूलियों में आग लग गई। इसमें किसान संजय को मोटा नुकसान हुआ और उसकी आजीविका भी छीन गई। दमकल विभाग की गाड़ियां भी समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग काबू से बाहर रही और दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी आग नहीं बुझा पाई। करीब 24 से अधिक समय तक आग सुलगती रही। बाद में किसानों ने नोजल चलाकर आग बुझाई। संजय तीन माह से पराली और पूलियां खरीदकर एकत्र कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed