फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers clash with workers in Pichopa mining area

Charkhi Dadri News: पिचौपा खनन क्षेत्र में ग्रामीणों की श्रमिकों से हुई नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers clash with workers in Pichopa mining area
मिट्टी ​खिसकने की घटना के बाद वीरवार को पिचोपा कलां खनन क्षेत्र में पहुंचे ग्रामीण व टीम। 
बाढड़ा। पिचौपा खनन क्षेत्र में बुधवार को मिट्टी खिसकने के मामले की जांच के लिए वीरवार को खनन विभाग व उपायुक्त कार्यालय की टीम जायजा लेने पहुंची। टीम ने खनन क्षेत्र का दौरा कर कंपनी को मिट्टी का रास्ता समतल करने का आदेश दिया। वहीं, खनन कंपनी की ओर से जल्द ही सभी रास्तों का नवीनीकरण करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, वीरवार को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व श्रमिकों के बीच नोकझोंक हो गई और ग्रामीणों ने जल्द ही आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया। गौरतलब है पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम को तोंदा से मिट्टी खिसक गई थी। इससे एक पोकलैंड भी दब गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने मिट्टी हटाकर मशीन को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से टीमों को मौके पर जायजा लेने भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, टीम को मिट्टी खिसकने से किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं मिली। वहीं, रास्ते की मिट्टी खिसकने की बार-बार घटना होने पर भविष्य में सावधानी बरतने का दिशा-निर्देश दिया। सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, नंबरदार रामधन, भीमसिंह, ऋषिपाल, मनजीत आदि ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने खनन क्षेत्र पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध माइनिंग की जा रही है, जिससे खेतों व रिहायशी मकानों में भी दरारें आ गई हैं। बार-बार प्रशासन को सूचना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन पुख्ता कदम न उठाकर हादसा होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित जगह पर बनाई जाएगी पत्थर की परत : माइनिंग कंपनी

खनन कंपनी के प्रतिनिधि राकेश बैनीवाल व सुधीर तंवर ने बताया कि बारिश के दौरान मिट्टी खिसकने के कारण कुछ परेशानी आती है। मिट्टी के खिसकने वाली जगहों को चिह्नित कर वहां पत्थर की मोटी परत बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed