फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Uncontrolled car collided with a tree and overturned in potholes, brother-in-law die, two injured

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा साला की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree and overturned in potholes, brother-in-law die, two injured
पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सोमवार देर रात धनासरी-नांधा रोड पर मोड़ आने पर कार अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में झोझूकलां और धनासरी निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में मौके पर ही दम तोड़ने वाले दोनों युवक रिश्ते में जीजा और साला थे। मंगलवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। वह सभी एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे और किसी काम से नांधा की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झोझू कलां निवाड़ी अमित (24) सोमवार रात धनासरी अपने साले के बेटे के दिशोठन कार्यक्रम में शिरकत करने आया था। वह रिश्ते में साला लगने वाले धनासरी निवासी सुनील (26) और सतीश व पैंतावास निवासी एवं रिश्ते में साडू लगने वाले राजपाल के साथ अपनी कार में सवार होकर किसी का काम से नांधा जा रहा था। देर रात करीब 11 बजे जब वे नांधा के समीप पहुंचे तो सड़क पर अचानक सामने दिखे मोड़ को देखकर अमित गाड़ी से संतुलन खो बैठा। इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पहले पेड़ से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे में कार चालक अमित और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतीश और राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सुनील और अमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश को गंभीर चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। राजपाल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहले घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में ले लिए। मंगलवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदली परिवार की खुशियां
जिस घर में दिशोठन कार्यक्रम के चलते खुशी का माहौल था, वहां हादसे के बाद मातम पसर गया। हादसे में एक परिवार के दो रिश्तेदारों की मौत हो गई जबकि दो अन्य रिश्तेदार घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही आनन फानन में उनके परिजन पहले घटनास्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंचे।
अमित की शादी डेढ़ तो सुनील की हुई थी पांच साल पहले
हादसे में जान गंवाने वाले अमित की शादी डेढ़ साल पहले ही धनासरी निवासी रिंकी से हुई थी। धनासरी स्थित रिंकी के मायके में दिशोठन कार्यक्रम था और अमित उसी में भाग लेने आया था। अमित खेती करता था। सुनील की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था।

नांधा के समीप हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हुई जबकि दो घायल हुए। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद हमने शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। - राजरूप सिंह, एसआई, बाढड़ा थाना

सुनील।  फाइल फोटो

सुनील। फाइल फोटो- फोटो : CharkhiDadri

अमित।  फाइल फोटो

अमित। फाइल फोटो- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed