फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two overloaded vehicles fined Rs 1.5 lakh

Charkhi Dadri News: दो ओवरलोड वाहनों पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

Wed, 24 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Two overloaded vehicles fined Rs 1.5 lakh
 बस स्टैंड परिसर में खड़े आरटीए टीम की ओर से पकड़े गए ओवरलोड वाहन। 
बाढड़ा। आरटीए नारनौल की टीम ने बाढड़ा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा। टीम ने दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा और डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम ने मंगलवार को जब्त किए गए वाहनों को बाढड़ा बस स्टैंड परिसर में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन

टीम ने रोड़ी से भरे हाइवा डंपर के ओवरलोड पाए जाने पर एक लाख एक हजार रुपये और ईंटों से भरे ट्रैक्टर के ओवरलोड मिलने पर 49,000 रुपये का चालान किया है। आरटीए टीम की सक्रियता से ओवरलोड वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 19 जुलाई को चरखी दादरी लघु सचिवालय में हुई थी। उसमें एडवोकेट संजीव तक्षक और अन्य ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन का मामला जोर-शोर से उठाया था। बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा ने ओवरलोडिंग मामले को गंभीरता से लिया था और संबंधित अधिकारी को लताड़ लगा मोटर व्हीकल ऑफिसर को निलंबित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने डीसी और एसपी की अध्यक्षता में ओवरलोडिंग रोकने के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से जिले में ओवरलोडिंग वाहनों पर लगातार कार्रवाई हुई है। नारनौल की टीम ने मंगलवार को कस्बे से गुजरते हुए दो ओवरलोड वाहनों का डेढ़ लाख रुपये का चालान किया है।

 बस स्टैंड परिसर में खड़े आरटीए टीम की ओर से पकड़े गए ओवरलोड वाहन। 

 बस स्टैंड परिसर में खड़े आरटीए टीम की ओर से पकड़े गए ओवरलोड वाहन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed