फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused arrested in attempted murder case; sticks used in the incident recovered

Charkhi Dadri News: हत्या प्रयास के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद

Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in attempted murder case; sticks used in the incident recovered
चरखी दादरी। बौंद कलां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि दूसरे को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि यह मामला 27 जून 2026 को दर्ज किया गया था। गांव हिंडोल निवासी दिनेश ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि गांव सांवड़ बस स्टैंड पर नितिन और उसके साथियों ने उस पर लाठी-डंडों और अवैध हथियार से हमला किया था। दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बौंद कलां थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान शुक्रवार को सहायक उपनिरीक्षक अजीत कुमार की टीम ने योगेश उर्फ बॉक्सर उर्फ साहिल निवासी हिंडोल और दिनेश उर्फ सुखा निवासी सांवड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर योगेश उर्फ बॉक्सर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि दिनेश उर्फ सुखा को आगे की पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed