Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Roadways Depot receives 30 new sub-inspectors; flying squads to be strengthened

Charkhi Dadri News: दादरी रोडवेज डिपो को मिले 30 नए उप निरीक्षक, फ्लाइंग दस्ते होंगे मजबूत

Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dadri Roadways Depot receives 30 new sub-inspectors; flying squads to be strengthened
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज के चरखी दादरी डिपो में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डिपो के 30 परिचालकों को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक चालक को पदोन्नत कर यार्ड मास्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पदोन्नतियों से डिपो में निरीक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही फ्लाइंग दस्तों में अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी। इससे बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक चरखी दादरी डिपो में 18 निरीक्षक और चार उप निरीक्षक कार्यरत थे। 30 नए उप निरीक्षकों के शामिल होने से विभाग के पास टिकट जांच और बसों के निरीक्षण के लिए अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध होगा। इससे पहले सीमित अधिकारियों के सहारे ही डिपो की बसों और विभिन्न रूटों पर टिकट जांच की जिम्मेदारी निभाई जा रही थी। अब पदोन्नत कर्मचारियों को इस व्यवस्था में शामिल करने से जांच अभियान का दायरा बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइंग दस्तों में बढ़ेगी अधिकारियों की संख्या
रोडवेज में फ्लाइंग दस्तों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इन दस्तों की ओर से बसों में यात्रियों के टिकटों की जांच की जाती है। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने, टिकट लेकर निर्धारित दूरी से आगे सफर करने और अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों की कमी के कारण कई बार सभी रूटों पर एक साथ प्रभावी निगरानी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
अब 30 उप निरीक्षकों की नियुक्ति से फ्लाइंग दस्तों को अतिरिक्त अधिकारी मिल सकेंगे। इससे अलग-अलग रूटों पर जांच अभियान चलाने की क्षमता बढ़ेगी। विशेषकर लंबे रूटों, ग्रामीण क्षेत्रों और अधिक यात्री भार वाले मार्गों पर बसों की नियमित जांच करना आसान होगा। विभाग की ओर से आवश्यकता के अनुसार इन अधिकारियों की ड्यूटी फ्लाइंग दस्तों में लगाई जा सकेगी।
टिकट जांच बढ़ने से राजस्व को मिलेगा लाभ
रोडवेज बसों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के कारण विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जाते हैं। पर्याप्त निरीक्षण स्टाफ होने से इन अभियानों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। यात्रियों में भी टिकट लेकर सफर करने के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी।
उप निरीक्षकों की संख्या बढ़ने से केवल टिकट जांच ही नहीं बल्कि बसों के संचालन और परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी में भी सहयोग मिलेगा। इससे विभागीय अनुशासन बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
एक चालक को बनाया यार्ड मास्टर
डिपो में एक चालक को भी पदोन्नति देकर यार्ड मास्टर बनाया गया है। यार्ड मास्टर की जिम्मेदारी डिपो परिसर में बसों के आवागमन और उपलब्धता सहित संबंधित परिचालन व्यवस्थाओं के समन्वय से जुड़ी होती है। इस पद पर नियुक्ति से डिपो के दैनिक संचालन में भी सहयोग मिलेगा।
कुल मिलाकर 31 कर्मचारियों की पदोन्नति से चरखी दादरी डिपो की प्रशासनिक और निरीक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि नए उप निरीक्षकों की तैनाती के बाद फ्लाइंग दस्ते कितने सक्रिय होते हैं और बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान किस स्तर तक प्रभावी साबित होता है।

वर्सन:
फिलहाल पदोन्नत हुए उपनिरीक्षकों को स्टेशन वितरित नहीं किए गए हैं। मुख्यालय की ओर से स्थानीय डिपो को मिलने वाले उप निरीक्षकों की संख्यानुसार ही फ्लाइंग दस्तों में शामिल करने या टीम बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।--नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed