{"_id":"649f0eba6a8195f08b000924","slug":"two-more-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-a-job-at-the-airport-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2290-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 Jun 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस गिरफ्त में ठगी के दोनों आरोपी।
चरखी दादरी। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चरखी निवासी युवक से 63,280 रुपये ठगने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बम्बीरपुर निवासी दुर्गेश शर्मा उर्फ कुमाल और अंकित शर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि दादरी साइबर थाना में चरखी निवासी मनीष ने ठगी की एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 9 अप्रैल को अनजान नंबर से उसके पास कॉल आई और फोन करने वाले शख्स ने उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने की बात कही। शुरुआत में फार्म फीस के तौर पर उससे 280 रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने ज्वाइनिंग लेटर की फीस के रूप में उससे 7500 रुपये यूपीआई आईडी के जरिये डलवाए। इसके बाद गेटपास लेटर फीस के रूप में साढ़े दस हजार और ट्रेनिंग लेटर फीस के तौर पर साढ़े 25 हजार की रकम ठग ली। आरोपियों ने पांचवीं ट्रांजेक्शन साढ़े 19 हजार रुपये की करवाई और इसके बाद उसका फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार 9 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच उससे 63,280 रुपये ठगे गए।
प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते पीएसआई सन्नी कुमार की टीम ने दो और आरोपियों दुर्गेश व अंकित को भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।