{"_id":"682b832a82af95894d0c3b91","slug":"two-groups-fight-in-civil-hospital-and-misbehave-with-the-staff-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137282-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट कर्मियों से अभद्रता, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट कर्मियों से अभद्रता, मची अफरा-तफरी
Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। अस्पताल परिसर के अंदर नुकीले हथियार और डंडों से हमला होने पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। आपातकालीन कक्ष में तैनात स्टाफ बाहर आ गया। करीब 30 मिनट तक हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले।
दरअसल, मौड़ी निवासी अनूप, दादरी निवासी रोहित और बलकरा निवासी अनिल व कृष्ण सोमवार शाम को बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल में जन्मदिन पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान उनका वहां विवाद हो गया। इसमें उन्हें चोटें लगीं और उपचार के लिए वे नागरिक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने स्टाफ से अभद्रता की। फिर भी स्टाफ ने नागरिक अस्पताल चौकी पुलिस को मौके पर बुलाकर घायलों का उपचार शुरू कर दिया।
उसी दौरान गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आते ही गेट पर मिले युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष पहुंच गए। स्टाफ ने जब दरवाजा बंद किया तो उन्होंने लातें मारनी शुरू कर दीं। इससे अस्पताल स्टाफ डर गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा समेत विधायक सुनील सांगवान को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन, तब तक हमलावर भाग निकले थे। वहीं, चार घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।