फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two bikes collided, husband killed, wife injured

Charkhi Dadri News: दो बाइकें टकराईं, पति की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, husband killed, wife injured
मृतक कंवर कैलाश। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव जेवली के समीप सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दूधवा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी बाइक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दूधवा निवासी कंवर कैलाश (30) सोमवार शाम अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाढड़ा स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर शाम वो वापस अपने घर आने के लिए बाढड़ा से चले थे। जब वो जेवली के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कंवर कैलाश और उसकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और उनके परिजनों को सूचित किया। इसके तुरंत बाद उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को लेकर सिविल अस्पताल आए। वहां चिकित्सकों ने कंवर कैलाश को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी पूजा को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश के बयान दर्ज किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कंवर कैलाश पेशे से श्रमिक था। उसके चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटा बेटा है और उसकी उम्र दो साल है। इस हादसे के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश के बयान दर्ज किए गए है। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
अमित कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed