{"_id":"609adacb8ebc3e583b3548d1","slug":"two-bike-riding-youths-three-fire-after-kicking-the-liquor-contract-gate-charkhidadri-news-rtk608099348","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेका के गेट को लात मारने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने किए तीन फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेका के गेट को लात मारने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने किए तीन फायर
विज्ञापन
चरखी दादरी। फतेहगढ़ गांव के समीप स्थित एक शराब ठेका के बाहर सोमवार रात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। ठेका के सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मकड़ानी निवासी दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दो फायर उसके ऊपर झोंके गए, जबकि एक ठेका के गेट पर किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी अमित ने बताया कि उनके गांव के पास बौंदकलां निवासी धर्मेंद्र चौहान का शराब ठेका है। इस ठेका को संभालने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र ने उसे दी हुई है। अमित ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ठेका बंद है और सोमवार रात वो अपने भाई योगेश के साथ पड़ोसी के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान एक बाइक ठेका के बाहर आकर रुकी। उस पर सवार दो युवकों ने ठेका का गेट पीटना शुरू कर दिया। जब उसने उनसे ऐसा न करने को कहा तो रविंद्र नामक युवक ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। अमित ने बताया कि उसने नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद बाइक सवार दूसरे युवक प्रवीन ने भी फायर कर दिया।
अमित ने बताया कि दो बार हुई फायरिंग में वो बच गया और अपने भाई योगेश के साथ वहां से भागकर जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वो वापस ठेका के पास लौटे तो एक गोली गेट में भी लगी मिली। अमित के सूचना देने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में मकड़ानी निवासी रविंद्र और प्रवीन के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 307 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हमलावरों ने ये बताया फायरिंग का कारण
पुलिस शिकायत में अमित ने बताया कि फायरिंग करने वाले दोनों युवकों ने उसे कारण भी बताया। उक्त युवकों ने उससे कहा कि काला साहूवास की तूने हत्या की है और उसका बदला हम लेकर रहेंगे।
इस संबंध में आर्म्स एक्ट समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना