फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two bike riders injured after being hit by a pickup near Gudana turn

Charkhi Dadri News: गुडाना मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured after being hit by a pickup near Gudana turn
झोझूकलां। झोझूकलां कस्बा के गुडाना मोड़ के पास शुक्रवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के तीन दिन बाद उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराए और आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दी। झोझूकलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शिशवाला निवासी घायल प्रमेंद ने बताया कि वह झोझूकलां बस स्टैंड पर कार डेकोरेशन का काम करता है वहीं अमित एक बैंक में कार्यरत है। शुक्रवार को अमित उसके पास दुकान पर आया और दोनों घर जाने की तैयारी में थे। उसी दौरान झोझू खुर्द निवासी धर्मेंद्र वहां आया और उसने भी घर छोड़ने के लिए कहा। बाद में तीनों बाइक पर घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रमेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र को उसके घर छोड़कर झोझू खुर्द से वापस गांव शिशवाला जा रहे थे। इस दौरान रात 8:05 बजे वे गुडाना मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वे दोनों नीचे गिरते ही घायल होकर बेहोश हो गए। बाद में अज्ञात लोगों ने उन्हें दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पहले स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने बयान दर्ज नहीं कराए और अब चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed