{"_id":"647f8c782f37e3a6c609eaa6","slug":"two-accused-of-cheating-63-thousand-in-the-name-of-getting-a-job-at-the-airport-arrested-charkhidadri-news-c-21-hsr1033-151736-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर 63 हजार ठगने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के नाम पर 63 हजार ठगने के दो आरोपी काबू
Wed, 07 Jun 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में ठगी के दोनों आरोपी।
चरखी दादरी। एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चरखी दादरी निवासी युवक से 63280 रुपये ठगने के दो आरोपियों को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बम्बीरपुर निवासी मोहित शर्मा और छकत्ल निवासी गोपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को दिल्ली से दबोचा गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी मनीष ने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि गत 9 अप्रैल को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसकी नौकरी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगवाने की बात कही। उससे पहले फाॅर्म फीस के नाम पर 280 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए।
इसके बाद मनीष से ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 7500 रुपये, गेटपास लेटर की फीस के रूप में साढ़े 10 हजार, ट्रेनिंग लेटर फीस के रूप में साढ़े 25 हजार और इन्वाइस लेटर की फीस के रूप में साढ़े 19 हजार रुपये ऑनलाइन डलवाए गए। इस प्रकार आरोपियों ने पांच ट्रांजेक्शन के जरिये 63 हजार से अधिक राशि उससे ऐंठी। उसके बाद उक्त शख्स ने मनीष का फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कांस्टेबल शिव कुमार की टीम ने इस मामले के दो आरोपियों मोहित शर्मा और गोपाल को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 7 जून को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
- साइबर अपराध का दूसरा मामला हुआ ट्रेस
गत तीन दिनों के अंदर पुलिस ने साइबर क्राइम का दूसरा बड़ा मामला ट्रेस किया है। इससे पहले पुलिस ने गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।