फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused arrested for firing on Fatehgarh Wine shop, two pistols and four cartridges recovered

फतेहगढ़ शराब ठेका पर फायरिंग के दो आरोपी दबोचे, दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद

Thu, 13 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing on Fatehgarh Wine shop, two pistols and four cartridges recovered
चरखी दादरी। फतेहगढ़ शराब ठेका पर फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मकड़ाना निवासी रविंद्र और प्रवीन के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने दो पिस्तौल और चार कारतूस समेत दो खोल भी बरामद किए हैं। एक आरोपी पर छह मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब ठेका पर फायरिंग की वारदात कुबूल कर ली है। कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार रात फतेहगढ़ गांव के समीप स्थित शराब ठेका पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी। आरोपियों ने तीन फायर किए थे, जिनमें दो सेल्समैन अमित पर और एक ठेका के गेट पर किया गया था। फायरिंग में अमित और उसके भाई योगेश ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। अमित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मकड़ाना निवासी रविंद्र और प्रवीन के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी बली सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को घिकाड़ा रोड पर नाकाबंदी कर पुलिस टीम ने दबोच लिया है। आरोपियों ने शराब ठेका पर फायरिंग की बात कुबूल की है। उन्हें कोरोना जांच के लिए सैंपल दिलवाने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी रविंद्र छह मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रवीन और रविंद्र पर सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत, 188, 269, 270, 34 और 51 डीएम एक्ट के तहत सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रविंद्र पर ये छह मामले हैं पहले हैं दर्ज
1- 27 जनवरी 2018 को सदर थाने में धारा 354-ए, 452 और 34 के तहत केस दर्ज हुआ।
2- छह अप्रैल 2018 को चरखी दादरी सदर थाने में 174-ए के तहत मामला दर्ज किया गया।
3- 25 जनवरी 2020 को चरखी दादरी सदर थाने में 174-ए के तहत केस दर्ज हुआ।
4- पांच जनवरी 2015 को दादरी सदर थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।
5- तीन अगस्त 105 को दादरी सदर थाने में धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
6- चार अप्रैल 2016 को बहादुरगढ़ सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
वर्जन
दोनों आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा है। उनके पास से एक बाइक, दो पिस्तौल, चार कारतूस और दो खोल बरामद हुए हैं। फतेहगढ़ शराब ठेके पर इन दोनों ने ही फायरिंग की थी।
बली सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed