फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Truck bike collision in Dadri, Young man working in private hospital dies in accident

दादरी में ट्रक-बाइक की टक्कर: निजी अस्पताल में कार्यरत युवक की हादसे में मौत, महिला वार्ड सर्वेंट घायल

Wed, 13 Dec 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Dec 2023 11:33 AM IST
सार

भागेश्वरी निवासी दिनेश ने बताया कि उका बेटा पंकज (23) एक निजी अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू वर्कर के तौर पर कार्यरत करता था। मंगलवार शाम वो घर से ड्यूटी पर आने के लिए बाइक लेकर निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि पंकज की बाइक को लोहरवाड़ा के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Truck bike collision in Dadri, Young man working in private hospital dies in accident
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के निजी अस्पताल में कार्यरत भागेश्वरी निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक के साथ बाइक पर पीछे बैठी अचीना निवासी महिला भी घायल हो गई। महिला सिविल अस्पताल में वार्ड सर्वेंट है। दादरी सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में भागेश्वरी निवासी दिनेश ने बताया कि उका बेटा पंकज (23) एक निजी अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू वर्कर के तौर पर कार्यरत करता था। मंगलवार शाम वो घर से ड्यूटी पर आने के लिए बाइक लेकर निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि पंकज की बाइक को लोहरवाड़ा के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई है और शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने दिनेश ने बताया कि इसके बाद परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल आने पर पता चला कि उसके बेटे की बाइक के पीछे अचीना निवासी पिंकी भी बैठी थी जो घायल है। पिंकी से बातचीत करने पर पंकज के परिजनों को पता चला कि वो सिविल अस्पताल में कार्यरत है और ड्यूटी पर आने के लिए उसने अचीना अड्डा से पंकज से लिफ्ट ली थी। जब वो लोहरवाडा अड्डे पर पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed