फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   tiddi

जिले में टिड्डी दल का चौथा हमला, देर रात डीसी पहुंचे जायजा लेने

Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
tiddi
उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी किसानों से चर्चा करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
जिले में रविवार रात टिड्डी दल ने चौथा हमला किया। हालांकि इस बार भी किसानों ने स्वयं मोर्चा संभाला और कीटनाशक का छिड़काव कर टिड्डियों को मारने और भगाने में कामयाब रहे। देर रात ही पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी और डीसी शिवप्रसाद शर्मा भी जायजा लेने क्षेत्र के गांवों में पहुंचे।
विज्ञापन

गांव बेरला, हंसावास खुर्द व हंसावास कलां में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद टिड्डी दल नांधा गांव की सीमा पर रुका। वहां किसानों की हौसला अफजाई करने के लिए स्वयं उपायुक्त व पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी पहुंचे। पूर्व विधायक ने किसानों की फसलों पर टिड्डी के रुप में बरपे तांडव की विडियोग्राफी करवा कर सीएम को भेजकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार रात बेरला, हंसावास कलां, हंसावास खुर्द, निमड़ बडेसरा में टिड्डियों ने धावा बोलते हुए किसानों की नरमा, ग्वार, बाजरे की फसलों को चट करना शुरू कर दिया जिसके बाद किसान शोर कर उन्हें भगाने में जुट गए। इसके बाद सारा टिड्डी दल गांव नांधा सीमा पर खेतों में उतर गया। प्रशासन ने किसानों को देर रात्रि इन पर कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए और किसानों ने अपने स्तर पर छिड़काव शुरू कर दिया। डीसी शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि दादरी क्षेत्र में टिड्डी दल चार बार हमला कर चुका है लेकिन क्षेत्र के किसानों ने सजगता व जागरूकता बरती तो उनको मारने व कुछ को वापस भगाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप प्रतिनिधियों ने स्पेशल गिरदावरी की मांग उठाई
श्योराण खाप 25 अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, किसान संघर्ष समिति संयोजक कमलसिंह मांढी, अध्यक्ष मीरसिंह जेवली, सरपंच प्रेम जांगड़ा, संजय आदि ने बताया कि बाढड़ा उपमंडल क्षेत्र के कई गांवों में टिड्डियों ने जमकर कहर बरपाया है और किसानों की पकी हुई नरमा, बाजरा, ज्वार की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से टिड्डी दलों से प्रभावित क्षेत्र की स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed