फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three teams of Gurukul won the block level Kabaddi competition

Charkhi Dadri News: गुरुकुल की तीन टीमों ने जीती खंड स्तरीय कबड्डी स्पर्धा

Sat, 24 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Three teams of Gurukul won the block level Kabaddi competition
गुरुकुल में मौजूद कबड्डी टीम व कोच। 
चरखी दादरी। शहर स्थित आर्य हिंदी संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय की तीन कबड्डी टीमों ने खंड स्तरीय स्पर्धा जीती है। इस आधार पर तीनों टीमों का जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। वहीं, संस्थान के एथलीट कपिल ने अंडर-19 में स्वर्ण पदक हासिल कर खंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रितेश शास्त्री ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक झोझूकलां में खंड स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें खंड की 26 टीमों ने भाग लिया। इनमें संस्थान की तीन पुरुष कबड्डी टीमों ने आयु वर्ग अंडर-14, 17 और 19 में भाग लिया। अंडर-14 में टीम का पहला मुकाबला तिवाला राजकीय स्कूल की टीम के साथ रहा और टीम ने 11-3 के स्कोर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरे वर्ग के मुकाबले में गुरुकुल की टीम ने गीतांजलि की टीम को 9-3 के स्कोर से मात दी और फाइनल में आर्यन टीम को 8-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। अंडर-17 आयुवर्ग में पहला मैच गीतांजलि टीम के साथ हुआ। इसमें टीम ने प्रतिद्वंद्वी को 12-8 के स्कोर से हरा दिया। दूसरे मैच में टीम दादरी राजकीय स्कूल से भिड़ी और इसमें टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला आर्यन टीम के साथ खेला गया और इसमें टीम ने 24-3 स्कोर से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में गुरुकुल टीम पहले मुकाबले में बीएसएम को 8-2 से, दूसरे में तिवाला राजकीय स्कूल को 11-9 से और तीसरे मुकाबले में राजकीय स्कूल बरसाना को 8-6 से हराकर विजेता बनी। अब तीनों टीमें 27-28 को गांव रानीला में होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगी। शुक्रवार को खिलाड़ियों के गुरुकुल पहुंचने पर आचार्य प्रवीण योगी, महिपाल शास्त्री, ललित शास्त्री और कोच दलसर ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed