{"_id":"606c9bba8ebc3e8d2c63250e","slug":"three-new-infected-877-people-vaccinated-charkhidadri-news-rtk603257286","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए संक्रमित मिले, 877 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए संक्रमित मिले, 877 लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
Three new infected, 877 people vaccinated
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य विभाग भी वैक्सीनेशन कार्य जारी रखे हुए है। मंगलवार को 877 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई।
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को 11 जगहों पर वैक्सीनेशन के लिए सेशन लगाए गए और यहां 150 का स्टाफ तैनात किया गया। मंगलवार को बलकरा पीएचसी पर 120, बौंदकलां में 20, छपार में 82, सिविल अस्पताल में 65, गोपी सीएचसी में 83, हड़ौदी पीएचसी में 160, कादमा पीएचसी में 38, माई कलां पीएचसी में 69, मानकावास पीएचसी में 85, संतोकपुरा पीएचसी में 75 और रानीला पीएचसी में 80 लोगों को वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से एक दिन में 800 से अधिक लोग कवर किए जा रहे हैं। अप्रैल में पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार के लिए भी सेशन प्लान तैयार कर लिया गया है।
तीनों संक्रमित महिलाएं, अब 47 केस सक्रिय
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि मंगलवार को जो तीन नए मामले सामने आए हैं उनमें हीरा चौक निवासी 70 साल की महिला, कादमा हिनवासी 24 साल की युवती और शहर के जाम मौहल्ला निवासी 60 साल की महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 47 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
522 सैंपल लिए, अब 2590 की रिपोर्ट लंबित
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 522 सैंपल लिए हैं। अब तक जिले से 143719 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2590 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि छह संक्रमित अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिले में अब तक 1585 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 1512 स्वस्थ हो चुके हैं।