फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three corona cases were found simultaneously in Dadri

Charkhi Dadri News: दादरी में एक साथ तीन कोरोना केस मिले

Sun, 09 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three corona cases were found simultaneously in Dadri
चरखी दादरी। प्रदेश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके चलते सैंपलिंग भी तेज की गई है। दूसरी ओर दादरी जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच किट नहीं है। इससे सीधे तौर पर सैंपल प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस समय सैंपल लेने के लिए विभाग के पास न आरटीपीसीआर किट है और न आरएनए। इस समय वीटीएम किट से ही काम चलाया जा रहा है। हालांकि विभाग का तर्क है कि 20 हजार किट की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। पंद्रह दिन के अंदर स्टॉक में किट उपलब्ध होंगी। तब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शनिवार को दादरी में एकसाथ तीन कोरोना केस मिले।
विज्ञापन

कोरोना ने प्रदेश के 16 जिलों में दस्तक दे दी है। गत वर्ष भी कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दादरी जिले में कई पॉजिटिव केस मिले थे। अब दोबारा से कोरोना के मामले बढ़ना चिंताजनक है। दादरी में शुक्रवार तक कोरोना को कोई केस नहीं था, लेकिन शनिवार को एकसाथ तीन कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें गांव रानीला निवासी 50 वर्षीय शख्स, बौंदकला निवासी 40 वर्षीय शख्स और 15 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने दस दिन पहले की तुलना में सैंपलिंग बढ़ा दी है, लेकिन इसे और गति देने में जांच किट की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

इस समय आरटीपीसीआर और आरएनए किट विभाग के स्टॉक में नहीं है। विभागीय सूत्रों के अनुसार दादरी ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में जांच किट की कमी बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार किट की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और अधिकारी जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे हैं। शुक्रवार को भी इस संबंध में प्रदेश स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 180 पहुंच चुकी दैनिक सैंपल संख्या
जिले में इस समय कोरोना जांच के लिए प्रतिदिन करीब 180 सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से करीब 120 सैंपल ओपीडी में और 60 सैंपल इमरजेंसी कक्ष में लिए जा रहे हैं। 10 दिन पहले तक सैंपल संख्या 10 से 12 थी। जांच किट मिलने के बाद सैंपल संख्या और बढ़ाई जा सकेगी क्योंकि सरकार खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रस्त मरीजों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश दे चुकी है।
- 32 कर्मचारियों को अनुबंध पर वापस रखने की नहीं मिली अनुमति
स्वास्थ्य विभाग ने 32 कर्मचारी कोविड के दौरान अनुबंध पर लगाए थे। इन कर्मचारियों का अनुबंध गत 31 मार्च को पूरा हो चुका है। अब तक इनका अनुबंध आगे बढ़ाने की स्वीकृति नहीं मिली है। 32 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने का असर भी विभाग की तैयारियों पर पड़ रहा है।
- पिछले आठ दिनों में ओपीडी में यूं लिए गए सैंपल
तारीख- सैंपल संख्या
एक अप्रैल-142
दो अप्रैल- 2
तीन अप्रैल-106
चार अप्रैल-2
पांच अप्रैल-87
छह अप्रैल-82
सात अप्रैल- 111
आठ अप्रैल- 60 (नोट: इसके अलावा इमरजेंसी कक्ष में भी मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी संख्या अलग है।)
इधर...मॉक ड्रिल के शनिवार को आयोजित हुई कार्यशाला
स्वास्थ्य विभाग सोमवार को कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल करेगा। इसके मद्देनजर सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के निर्देशों पर कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने स्टाफ के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों को मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें हर पहलू को ध्यान में रखकर तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
दादरी जिले में शनिवार को मिले तीन केस

दादरी जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव तीन केस मिले हैं। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि रानीला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बौंदकला निवासी 40 वर्षीय शख्स और 15 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि करीब 150 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।

अधिकारी बोले
10 हजार आरटीपीसीआर और 10 हजार आरएनए किट की डिमांड हमने मुख्यालय भेजी हुई है। डिमांड पूरी होने में करीब दो सप्ताह लगेंगे और तब तक हम वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। सोमवार को कोरोना की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। वहीं जिले में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमित भी मिले हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed