{"_id":"69de95c25358479b3405d7a3","slug":"three-arrested-for-causing-accident-and-stealing-bike-of-a-youth-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153921-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक का एक्सीडेंट करने और दुर्घटनाग्रस्त बाइक चुराने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक का एक्सीडेंट करने और दुर्घटनाग्रस्त बाइक चुराने के मामले में तीन गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा से झिंझर के बीच बाइक सवार युवक का एक्सीडेंट करने और दुर्घटनाग्रस्त बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गत 21 मार्च को दादरी सदर थाने में गांव झिंझर निवासी रोहित के सड़क दुर्घटना में घायल होकर हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर हेड कांस्टेबल अनिल ने अस्पताल पहुंच कर घायल रोहित के बयान दर्ज किए। जिसने बताया कि 18 मार्च की शाम करीब सवा पांच बजे वह अपनी बाइक लेकर बहन को लेने के लिए लोहरवाड़ा बस अड्डे की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि वह किसी दूसरे वाहन में बैठकर घर आ गई है। गांव झिंझर वापस जाते समय अचानक तेज हवा चलने लगी। जिस पर उसने बाइक को सड़क से नीचे साइड में खड़ा कर लिया।
तभी गांव झिंझर की तरफ से एक अज्ञात वाहन तेज गति से आया और उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बाद में परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। 22 मार्च को उसके पिता ने फोन कर बताया कि उसकी बाइक को जहां खड़ा किया था, वहां से अज्ञात व्यक्ति बाइक चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
4 अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त बाइक गांव लोहरवाड़ा में झाड़ियों में पड़ी हुई मिली। वहीं सोमवार को हेड कांस्टेबल अनिल ने मामले में आरोपी समीर उर्फ चढ्ढा, राहुल उर्फ छत्री व संजीत उर्फ कालू निवासी लोहरवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।