{"_id":"631f620fb42fac0306236cce","slug":"third-merit-list-will-be-held-in-iti-institutes-today-charkhidadri-news-hsr6417204192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई संस्थानों में आज लगेगी तीसरी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई संस्थानों में आज लगेगी तीसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिले के लिए मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें शामिल आवेदक अपने दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद 17 सितंबर तक अपनी कोर्स की फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। पहली दो मेरिट लिस्ट में केवल 50 फीसदी सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं जबकि इतनी ही सीटें अभी खाली हैं।
पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जारी किए गए आवेदकों ने इलेक्ट्रिशियन, कोपा और मैकेनिक ट्रेड में दाखिला लेने में ज्यादा रुचि दिखाई। अगर ट्रेड के अनुसार बात करे तो को-एड राजकीय आईटीआई रावलधी में कोपा ट्रेड की 48 सीटों में से 30 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया जबकि मोटर मैकेनिक ट्रेड की 40 में से 25 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लिया। इनके अलावा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की 40 में से 25 सीटों पर भी आवेदकों ने दाखिला ले लिया है। इन ट्रेड के अलावा आवेदकों की रुचि स्टेनो और कॉस्मेटोलॉजी की ट्रेड में भी देखने को मिली। पहली दो मेरिट लिस्ट के आधार पर आईटीआई रावलधी की स्टेनो की 24 सीटों में से 13 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लिया जबकि कॉस्मेटोलॉजी की 20 में से 16 सीटें भी भर चुकी हैं। इसके अलावा पलंबर, वेल्डर व अन्य ट्रेड की तरफ आवेदकों की रुचि कम ही है।
दस्तावेज साथ लेकर जाएं आवेदक
दाखिला लेने के इच्छुक आवेदक अपने दस्तावेजों को पूरा करके रखें और मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद संस्थान में काउंसिलिंग के दौरान अपने सभी दस्तावेजों को लेकर जाएं ताकि उन्हें दाखिला लेते समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बची हुई सीटों पर 19 को भर सकेंगे ट्रेड प्राथमिकता
तीसरी लिस्ट में अगर किसी आवेदक का नाम जारी नहीं होता है तो वो आवेदक 19 और 20 सितंबर को आईटीआई की बची हुई सीटों के अनुसार अपनी ट्रेड प्राथमिकता को भर सकते है। चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी की जाएगी और उसके बाद आवेदक को करीब चार दिन का समय दस्तावेजों की जांच और कोर्स फीस जमा कराने के लिए दिया जाएगा।
ये है आईटीआई में हुए दाखिलों और खाली सीटों का ब्योरा
1- रावलधी राजकीय आईटीआई
ट्रेड का नाम- कुल सीट- दाखिले - खाली सीट
1. कारपेंटर - 48-15-33
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल- 40-25-15
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट -48-30-18
4. मैकेनिक डीजल- 40-27-13
5. कोस्मेटोलॉजी- 20-16-4
6. पेंटर जनरल- 20-5-15
7. ड्राफ्टमैन सिविल- 24-10-14
8. पलंबर- 48-16-32
9. ड्रेस मेकिंग- 20-6-14
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-11-13
11. इलेक्ट्रिशयन-40-25-15
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-13-11
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-12-12
14. टर्नर-40-20-20
15. फिटर-40-20- 20
16. वेल्डर-40-27
कादमा राजकीय आईटीआई
ट्रेड का नाम- कुल सीट- दाखिले- खाली सीट
1. इलैक्ट्रिशयन-20-13-7
2. कोपा-48-20-28
3. फीटर-20-9-11
4.सिविंग टेक्नोलॉजी-20-5-15
तीसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार को जारी की जाएगी। लिस्ट में जारी किए गए आवेदक समय से अपना दाखिला लेना सुनिश्चित करें। आवेदक दस्तावेजों की जांच के दौरान सभी बताए गए दस्तावेजों अपने साथ लेकर आएं।
अजय खोखर, प्रधानाचार्य, ब्वॉयज आईटीआई रावलधी