फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no happiness or wealth greater than God: Swami Gyananand

प्रभु से बढ़कर कोई सुख और संपदा नहीं : स्वामी ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
There is no happiness or wealth greater than God: Swami Gyananand
कीकर वासनी ​स्थित हनुमान मंदिर में कथा वाचन करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज।
चरखी दादरी। नगर स्थित कीकरवासनी बड़ा हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण के द्वितीय दिन कथा में अमर कथा और शुकदेव के जन्म के वृतांत का वर्णन किया गया। कथा वाचक स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सर्व जन पर ठाकुर की असीम कृपा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या संपदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मानव भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते हैं तो प्यासा बन कर आएं, कुछ सीखने के उद्देश्य से आएं तभी भागवत कथा कुछ दे पाएगी। महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान सांसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के प्रधान जीतराम गुप्ता, राकेश अरोड़ा, शिवचरण,अजय वशिष्ठ, सुंदरलाल, मनोज जांगिड़, जयप्रकाश कौशिक, केशव पंत, रमेश वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed