{"_id":"66f9c3d724d59ebd1d0929a4","slug":"theft-in-grossary-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124149-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जनरल स्टोर से चुराया सामान, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जनरल स्टोर से चुराया सामान, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर
Mon, 30 Sep 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
सांजरवास गांव की घटना, स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांजरवास स्थित एक जनरल स्टोर से कुछ युवकों ने सामान चोरी कर लिया। चोरी करने के चारों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। अब पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि उसकी गांव सांजरवास के बस अड्डे पर है। 28 सितंबर की रात को उसकी दुकान से चोरी हो गई। रविवार को वह दुकान पहुंचा तो उसे दुकान का ताला टूटा मिला। इसके बाद उसने सामान की जांच की तो कपड़े, जूते, तेल, साबुन, शेंपू, घड़ियां व एक हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने पास के एक घर में लगे सीसीटीवी की जांच की तो इसमें चार युवक चोरी करते दिखाई दिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुए चार आरोपियों में से तीन को वह पहचानता है। वे तीनों आरोपी सांजरवास निवासी शिवम, उसका भाई व सलादीन हैं। चौथे आरोपी को वह नहीं पहचानता। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत एकत्र किए। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।