Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Intensive police roadblock operation at Kanina T-point at midnight; 104 vehicles checked, 9 issued challans, and one vehicle impounded.

Charkhi Dadri News: आधी रात को कनीना टी-प्वाइंट पर पुलिस का सघन नाकाबंदी अभियान, 104 वाहन जांचे, 9 के चालान और एक इंपाउंड

Thu, 12 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Intensive police roadblock operation at Kanina T-point at midnight; 104 vehicles checked, 9 issued challans, and one vehicle impounded.
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने 10-11 नवंबर की मध्यरात्रि को कनीना तिराहा पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 104 वाहनों की सघन जांच की। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहन चालकों के चालान किए गए और एक वाहन जब्त किया गया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें निरीक्षक महाबीर सिंह की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम पूरी रात नाकाबंदी पर तैनात रही। पुलिस जवानों ने नाके से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन पर नजर रखी। सुरक्षा जांच को गंभीरता से अंजाम दिया गया। वाहनों की डिकी, सामान रखने की जगहों और अन्य संदिग्ध हिस्सों को धातु संसूचक व रोशनी के उपकरणों की मदद से बारीकी से खंगाला गया। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही रोकने पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों के चालान किए गए। एक वाहन को जब्त किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। अपराध, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed