फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The wait for government procurement of cotton is increasing, reports of samples sent have failed.

Charkhi Dadri News: कपास की सरकारी खरीद को लेकर बढ़ता जा रहा है इंतजार, भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आई फेल

Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The wait for government procurement of cotton is increasing, reports of samples sent have failed.
दादरी की नई अनाज मंडी में दूर तक लगी कपास की ढेरियां। 
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में कपास की सरकारी खरीद शुरू होने को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पिछले सोमवार को सीसीआई (कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने सरकारी खरीद शुरू करने से पहले कपास की गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लेकर सिरसा स्थित लैब में भेजे थे। लैब में ये नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन

ऐसे में अब तीन सदस्यीय कमेटी दोबारा कपास के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजेगी। उसके बाद खरीद को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा। बता दें कि पिछले सोमवार को ही सीसीआई के अधिकारियों ने मंडी में मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। खरीद जल्दी शुरू करवाने के लिए सीसीआई के अधिकारियों ने मंडी में पहुंची कपास की गुणवत्ता जांचने के लिए लैब में नमूने भेजे थे। जो मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन

बता दें कि सीसीआई के नियमों के अनुसार कपास की नमी आठ फीसदी तक होने पर ही पूर्ण एमएसपी मिलेगा। इसके अलावा नमी की मात्रा अधिक पाए जाने पर कीमत में भी कमी आएगी। एजेंसी नियमों पर खरा उतरने वाली कपास पर ही किसान को पूरा भुगतान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दादरी अनाज मंडी से पिछले दिनों लिए गए कपास के नमूनों मानकों पर खरे नहीं मिले। अब तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में दोबारा से कपास के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर खरीद से संबंधित निर्णय लिया जाएगा।
- चंद्रशेखर, सेंटर अधिकारी सीसीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed