फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The thief ran away with two and a half lakh rupees from a retired employee

Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से ढाई लाख रुपये लेकर भागा चोर

Sun, 22 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The thief ran away with two and a half lakh rupees from a retired employee
चरखी दादरी। शहर में बेटी के विवाह के लिए सामान खरीदने के लिए आए सेवानिवृत्त कर्मचारी के ढाई लाख रुपये लेकर चोर भाग गया। अब पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महासिंह ने बताया कि वे गांव समसपुर के निवासी हैं और वह रोडवेज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जुलाई माह में उन्होंने बेटी की शादी तय की है और अब इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। 20 जून को वे दादरी शहर में आए थे। यहां से उन्होंने लोहारू रोड पर बैंक से 2.50 लाख रुपये निकलवाकर बैग में डाल लिए। इन रुपयों से उन्हें शादी का सामान खरीदना था। दोपहर करीब 12:30 बजे वे रुपये लेकर पुरानी अनाज मंडी के पास इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में चले गए।
विज्ञापन

यहां पर उन्होंने रुपयों की थैली बाइक के हैंडल में टांग दी और सामान खरीदने के लिए दुकान की ओर चला था। तभी एक युवक अचानक बाइक से थैला निकालकर भाग गया। इसमें पीड़ित के 2.50 लाख रुपये और खाते की पासबुक थी। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में उन्होंने थाने जाकर पुलिस को शिकायत दी और अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed