{"_id":"699b668e5e2a1fd88106e342","slug":"the-struggle-for-rights-will-continue-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151823-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रहेगा
Mon, 23 Feb 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के सर छोटू राम किसान भवन में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आरक्षण आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर नमन किया। सभा की शुरूआत दो मिनट का मौन धारण के साथ की गई।
वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन युवाओं ने अपनी जान गंवाई, उनका त्याग समाज के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। किसान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को एकजुट रहकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाएं। किसान पिछले करीब सात माह से बकाया मुआवजे को लेकर धरना दे रहें हैं, लेकिन प्रदेश सरकार किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बार बार किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार को जल्द ही किसानों को बकाया मुआवजा जारी करना चाहिए।
इस अवसर पर किसान सभा से मास्टर रघुवीर श्योराण, किसान नेता ब्रह्मपाल बाढड़ा, भूप सिंह दलाल, जोरावर सिंह, रमेश, राजेश कुमार, सतवीर, महिपाल, ओमप्रकाश, जय सिंह, बलबीर ताखर, महीपाल, रणधीर कुंगड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।